फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: सांड ने बुजुर्ग को सड़क पर पटका, सिर कुचलकर निकल गई बस, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Wed, 30 Nov 2022 07:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवराम धोत्रे मंगलवार को दत्तनगर परिसर में किसी काम के लिए जा रहे थे। तभी सड़क पर चलते समय आवारा सांड उनका पीछा करने लगा। इसी दौरान सांड ने पीछे से उन्हें जोर की टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के डोंबिवली इलाके में एक बुजुर्ग दर्दनाक मौत हो गई। बुजुर्ग को पहले पीछा करते सांड ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके तुरंत बाद ही एक बस ने उनकी लाश को कुचल दिया। सिर कुचली लाश को देखकर हर कोई दंग रह गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मृतक की पहचान शिवराम धोत्रे के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शिवराम धोत्रे (68 वर्षीय) मंगलवार को दत्तनगर परिसर में किसी काम के लिए जा रहे थे। तभी सड़क पर चलते समय आवारा सांड उनका पीछा करने लगा। इसी दौरान सांड ने पीछे से उन्हें जोर की टक्कर मार दी। सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो में देखा जा सकता है कि सांड की टक्कर से बुजुर्ग सड़क पर अपनी दाईं ओर गिरते हैं। इतने में ही वहां से गुजर रही एक बस बुजुर्ग के सिर को कुचलकर निकल जाती है। 

जब यह घटना हुई तो किसी को कुछ पता नहीं चला, क्योंकि सांड के टक्कर मारते ही बस उनके ऊपर से गुजर जाती है। इसलिए सड़क पर दूसरी ओर खड़े लोगों को घटना के बारे में पता ही नहीं चलता है। 
विज्ञापन


इसके कुछ देर पर वहां मौजूद लोगों की नजर शिवराम की लाश पर पड़ती है। वह देखते हैं कि सड़क पर ही खून ही नजर आ रहा है। सिर कुचला हुआ है। फिर उनमें से ही कोई पुलिस को सूचना देता है। इसके बाद डोंबिवली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाती है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा जानवरों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि आवारा पशुओं को नगर निगम के अधिकारी पकड़कर रिहायशी इलाके से दूर करें और अपने जानवरों को सड़क पर छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें