फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: पीएम मोदी और सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, 26/11 जैसे आतंकी हमले का भी जिक्र

Tue, 18 Jul 2023 10:49 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र

सार

मुंबई पुलिस ने बताया कि धमकी देने वाले अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द हिरासत में लिया जाएगा। 
विज्ञापन
PM Modi CM Yogi - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को धमकी भरा मैसेज यानी संदेश मिला है। धमकी में दो बड़े नेताओं को जान से मारने की बात कही गई है। इतना ही नहीं, आरोपी ने 26/11 जैसे आतंकी हमले के लिए तैयार रहने की भी धमकी दी।

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ट्रैफिक कंट्रोल रूम में धमकी भरा संदेश आया। आरोपी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निशाने पर हैं। अधिकारी ने आगे बताया कि सिर्फ दो नेताओं को निशाना बनाने की नहीं बल्कि आरोपी ने 26/11 जैसे आतंकी हमले के लिए तैयार रहने की भी धमकी दी है। पुलिस ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

22 मई को भी आया था धमकी भरा मैसेज

विज्ञापन

इससे पहले इस साल की 22 मई को भी मुबंई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसमें एक अज्ञात शख्स ने लिखा था की वो बहुत जल्द ही मुंबई में विस्फोट करने वाला है। इस धमकी भरे मैसेज से पुलिस अलर्ट हो गई थी और व्यक्ति की पहचान कर उससे घंटों तक पूछताछ की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें