हड़ताल खत्म करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते रेजिडेंट डॉक्टर
साथी की पिटाई से नाराज मुंबई के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का वादा किया है।
Watch live from Mumbai: Resident Doctor's press conference after calling off strike https://t.co/og2Bw6vxev
— ANI (@ANI_news) March 25, 2017
बताते चलें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी थी कि वे शनिवार तक काम पर नहीं लौटें तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, सीएम डेवेंद्र फडणवीस भी उनसे मिलने पहुंचे थे और उन्होंने कहा था कि वे हड़ताल वापस नहीं लेते हैं तो सरकार कार्रवाई करने को बाध्य होगी। इसके बाद डॉक्टर एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में हलफनामा दिया था कि वे सुबह 8 बजे तक काम पर लौट जाएंगे। ऐसा नहीं हुआ तो सरकार एक्शन ले सकती।
Trust HC & CM that violent attacks on doctors will be curbed & will not go unpunished in future: Resident doctors' representative #Mumbai pic.twitter.com/cAIs0gkWMK
— ANI (@ANI_news) March 25, 2017
रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ ही आईएमए ने भी शुक्रवार देर शाम हड़ताल वापस ले ली। उनका भी कहना है कि सरकार ने उनकी सभी मांगों को मान लिया है।
बताते चलें कि बीते सोमवार को सरकारी अस्पतालों में मरीजों के रिश्तेदारों की पिटाई से नाराज 4000 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान 135 मरीजों की मौत हो गई थी।