रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के एक पदाधिकारी की मुंबई में हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। खबर के अनुसार, आरपीआई नेता किशोर गायकवाड़ की मुंबई के पवई इलाके में हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद में हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी संदीप बिरहाड़े को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।