फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई बारिश: तस्वीरों में देखें, कहीं स्टेशन बने झरने तो कहीं पानी में डूबे लोग

Wed, 11 Jul 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
मुंबई में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। जहां एक तरफ यातायात प्रभावित हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर भी एक अलग तरह का नजारा देखने को मिल रहा है। लेकिन ऐसे मौसम में भी लोग अपने घरों से निकल रहे हैं। कहीं वाहन तैर रहे हैं तो कहीं स्टेशन झरने में तब्दील हो गए हैं। हम आपको तस्वीरों के जरिए दिखाएंगे मुंबई की बारिश का हाल-
विज्ञापन

पानी में डूबे वाहन

2 of 10
मुंबई में बारिश ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। जिस गाड़ी से कोई रोजाना सफर करता है, अगर वही गाड़ी पानी में पूरी तरह डूब जाए तो भला वह कैसे उससे सफर करेगा। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे ये गाड़ी पानी में पूरी तरह डूबी हुई है।
विज्ञापन

स्टेशन बने झरने

3 of 10
आज मुंबई में बारिश से ऐसा हाल हो गया है कि स्टेशन की सीढ़ियां ही झरने जैसी लग रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे लोगों के ऊपर भी पानी बरस रहा है जिसके लिए उन्होंने छाता लिया है। वहीं नीचे सीढ़ियों पर भी पानी ही भरा पड़ा है। जो दिखने में बिल्कुल एक झरने जैसा लग रहा है।

रंग-बिरंगे छाते भी बेकार

4 of 10
लोगों ने खुद को बारिश से बचाने के लिए हाथों में छाते ले रखे हैं। लोगों ने रेनकोट भी पहन रखे हैं। लेकिन फिर भी इस आफत से बचने में वह पूरी तरह नाकाम दिख रहे हैं।
विज्ञापन

तैरकर जाना पड़ रहा है घर

5 of 10
बारिश से यातायात तो प्रभावित हो ही रहा है। वहीं लोगों के लिए अब पैदल चलना भी मानो मुश्किल है। इस तस्वीर में एक आदमी की मदद करते पुलिस वाले को देखा जा सकता है। बारिश में लगभग पूरी तरह से डूबे इन लोगों को सड़क पर चलना तैराकी से कम नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

सड़कों का पता नहीं चल रहा

6 of 10
मुंबई की बारिश ने सड़कों को तालाबों में बदल दिया है। इन्हें देखकर पता हीं चल पा रहा है कि ये सड़के हैं या तालाब। कई लोगों का तो ये भी मानना है कि जब वह सड़कों पर आए तो उन्हें ऐसा लग रहा था वह किसी गलत रास्ते पर आ गए हैं।
विज्ञापन

पावर सप्लाई भी काटी गई

7 of 10
बारिश का आलम ये है कि इससे लोगों के घरों का बचना तो दूर की बात पावर कंट्रोल रूम भी नहीं बच रहे हैं। ऐसा मुंबई के वसाई में देखने को मिला। यहां पावर कंट्रोल रूम में बारिश का पानी काफी मात्रा में भर गया था जिस कारण 24 घंटों के लिए बिजली की सप्लाई भी काटनी पड़ी।

पानी पर चल रही ट्रेनें

8 of 10
मुंबई की बारिश के कारण ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ है। पटरी पर चल रही ट्रेनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह पटरी पर नहीं बल्कि पानी पर चल रही हैं। ऐसे में दुर्घटना होने का भी खतरा है क्योंकि ट्रेन में लोगों की अधिक संख्या होने के कारण कई लोगों को उसके दरवाजे के पास खड़ा होना पड़ता है और इन दरवाजों पर भी भीड़ ही होती है। ऐसे में फिसलने का खतरा भी बढ़ जाता है।

पानी में कुछ लोग तो तैर भी रहे हैं

9 of 10
मुंबई में इस वक्त बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों का सड़कों पर चलना काफी मुश्किल सा हो गया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे कैसे बारिश के इस पानी में तैर रहे हैं। इस बारिश ने तो पूरे शहर को ही स्वीमिंग पूल में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन भी डूबा बारिश में

10 of 10
बारिश के कारण पानी का स्तर इतना बढ़ गया है कि पुलिस स्टेशन भी इसमें डूबे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में पुलिस अफसरों को खुद को पानी से बचाने के लिए कुर्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार तक भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें