फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में रिवॉल्वर और गाड़ी पर शिवसेना का लोगो, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खुलेआम गुंडई, भाजपा ने उठाए सवाल

Sat, 30 Jan 2021 03:41 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर शख्स ने बंदूक दिखाकर किया ओवरटेक - फोटो : social media
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कथित शिवसेना सैनिक हाथ में बंदूक लिए ओवरटेक करता नजर आ रहा है। ये वीडियो मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे का है और शख्स हाथ में बंदूक लिए ओवरटेक कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स हाथ में बंदूक लिए गाड़ी से झांक रहा है और ओवरटेक कर रहा है। एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है। 
 

इम्तियाज जलील ने ट्विटर से इस वीडियो को शेयर करते हुए उद्धव ठाकरे, गृह मंत्री अनिल देशमुख और महाराष्ट्र पुलिस को भी टैग किया है। शिकायत मिलते ही महाराष्ट्र पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इम्तियाज जलील ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि ये वीडियो मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे का है।
विज्ञापन


कार के पिछले हिस्से पर शिवसेना पार्टी का लोगो लगा हुआ है। इस लोगो से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार में बैठे लोग शिवसैनिक होंगे। इम्तियाज जलील ने ट्वीट कर लिखा कि कार के पीछे लगा स्टीकर सब कुछ बता रहा है। कार में शिवसैनिक यात्रा करते समय अपने रिवॉल्वर की ब्रांडिंग कर रहा था। 

इस पर भाजपा नेता राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था नहीं है और शिवसैनिक अक्सर कानून को अपने हाथों में ले लेते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है, ना ही साधू और ना ही सैनिक।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें