फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में लापरवाही से गाड़ी चलाने पर मुंबई पुलिस ने जब्त किए 46 लग्जरी वाहन

Sun, 28 Jun 2020 12:37 PM IST
आसिम खान पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

मरीन ड्राइव पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान पिछले दो महीनों में लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर 46 लग्जरी वाहनों को जब्त किया और इस संबंध में 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इन वाहनों में 33 कारें और 13 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। 

विज्ञापन


ये वाहन दक्षिण मुंबई में कफ परेड और शहर के अन्य पश्चिमी उपनगरों में रहने वाले कुछ कारोबारियों, नेताओं और संपन्न परिवारों के हैं। अधिकारी ने बताया कि मरीन ड्राइव पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए 21 मामले दर्ज किए और 47 लोगों को गिरफ्तार किया। 

आरोपियों को पुलिस थाने से जमानत मिल गई लेकिन उन्हें अपने वाहनों को छुड़ाने के लिए अदालत जाना होगा। मरीन ड्राइव पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मृत्युंजय हीरेमथ ने कहा, ‘हमने इन वाहनों को जब्त कर लिया क्योंकि चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें