फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश मांजरेकर से अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के नाम पर फोन कर मांगे 35 करोड़ रुपये, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2020 03:49 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
निर्देशक और अभिनेता महेश मांजरेकर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

निर्देशक और अभिनेता महेश मांजरेकर को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा धमकी भरे फोन करने और 35 करोड़ रुपये मांगे जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने बताया कि 'महेश मांजरेकर को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के नाम पर एक व्यक्ति ने धमकी भरे फोन किए और उनसे जबरन वसूली के तौर पर 35 करोड़ रुपये मांगे। एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।'


 

महेश मांजरेकर ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 'अबु सलेम गिरोह का सदस्य होने का दावा करते हुए एक व्यक्ति उन्हें संदेश भेजकर 35 करोड़ रुपये देने को कहा।' एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसे पुलिस की वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एंटी एक्सटॉर्शन सेल) के पास भेज दिया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि 'मांजरेकर ने दो दिन पहले दादर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद को 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोट मामले के दोषी अबू सलेम के गिरोह का सदस्य बताते हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें मोबाइल पर संदेश भेजकर 35 करोड़ रुपये की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता और उगाही से जुड़े होने की वजह से इसे वसूली रोधी प्रकोष्ठ के पास जांच के लिए भेज दिया गया।'
विज्ञापन


राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके फिल्मकार मांजरेकर ने ‘वास्तव: द रियलिटी’, ‘ अस्तित्व’ और ‘विरूद्ध’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें