फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पीएम मोदी को नुकसान पहुंचाने की धमकी, मुंबई पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया; जांच जारी

Thu, 28 Nov 2024 03:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अधिकारी ने बताया कि शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष को बुधवार को धमकी भरा कॉल आया। कॉल का पता पश्चिमी उपनगरों के अंबोली से लगाया गया और उसके बाद मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने के मामले में एक महिला को हिरासत में लिया गया है। धमकी मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में मिली। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मानसिक रूप से बीमार 34 वर्षीय एक महिला को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर कथित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का आरोप है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष को बुधवार को धमकी भरा कॉल आया। कॉल का पता पश्चिमी उपनगरों के अंबोली से लगाया गया और उसके बाद मामला दर्ज किया गया। इसके बाद मुंबई पुलिस की एक टीम ने महिला कॉलर का पता लगाया और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। 

उन्होंने बताया कि जांच के बाद महिला मानसिक रूप से अस्थिर पाई गई और कॉल को 'शरारत' के तौर पर पाया गया। अधिकारी ने बताया कि महिला का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें