मुंबई में कई जगहों पर धमाकों को लेकर फोन कॉल किया गया। इसमें कहा गया कि मुंबई में तीन जगहों पर बम धमाके होने वाले हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, मुंबई में तीन जगहों पर बम धमाकों की फोन कॉल आई। सुरक्षा एजेंसियां फोन करने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही हैं, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। कॉलर ने दावा किया कि इंफिनिटी मॉल अंधेरी, पीवीआर मॉल जुहू और सहारा होटल एयरपोर्ट में विस्फोट होंगे।