फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध, पांच से ज्यादा लोग एक जगह पर इकठ्ठा हुए तो होगी कार्रवाई

Sat, 15 Jul 2023 07:09 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई में पुलिस ने आदेश कर बताया कि शहर में ड्रोन, रिमोट नियंत्रित माइक्रो लाइट विमान, पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारे की उड़ान पर रोक लगा दी गई है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि यह निषेधाज्ञा आदेश शनिवार से 29 जुलाई तक लागू रहेगी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में पुलिस ने आदेश जारी कर बताया कि शहर में ड्रोन, रिमोट नियंत्रित माइक्रो लाइट विमान, पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारे की उड़ान पर रोक लगा दी गई है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि यह निषेधाज्ञा आदेश शनिवार से 29 जुलाई तक लागू रहेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह निषेधात्मक आदेश वीवीआईपीएस को निशाना बनाने, बड़े पैमाने पर जनता के जीवन को खतरे में डालने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानून-व्यवस्था में गड़बड़ी पैदा करने के लिए ऐसी वस्तुओं के दुरुपयोग की संभावना को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि इस आदेश को विभिन्न स्रोतों से एकत्र की गई जानकारी के आधार पर जारी किया है। आदेश के मुताबिक अगर पांच या उससे अधिक लोग एक जगह इकठ्ठा होते हैं या सभा आयोजित करते हैं तो उन पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि ऐसी सभाओं से शांति भंग होने और सार्वजनिक शांति भंग होने की संभावना होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निषेधाज्ञा में जुलूस, लाउडस्पीकर और अन्य ध्वनि विस्तारक प्रणालियों का उपयोग, संगीत बैंड और पटाखे फोड़ना शामिल है। अधिकारी ने बताया कि हालांकि, विवाह और अंतिम संस्कार समारोह, कंपनियों की वैधानिक बैठक, क्लब, सिनेमाघरों और उसके आसपास की सभाओं, हॉलों, स्कूलों आदि को छूट दी गई है। मुंबई पुलिस अधिकारी ने कहा, निषेधाज्ञा शनिवार से 29 जुलाई तक लागू रहेगी।

विज्ञापन

डांट के बाद घर से भाग गईं दो चचेरी बहनें
मुंबई पुलिस ने 14 साल की दो चचेरी बहनों को राजस्थान के उदयपुर से ढूंढ निकाला वह माता पिता की डांट से डरकर भागने का फैसला किया था। उन्होंने बताया कि कलिना इलाके में अपने घरों से भागने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को कक्षा 10 के छात्रों को दो दिनों में उदयपुर में ढूंढ लिया। अधिकारी ने कहा कि लड़कियों ने उदयपुर जाने का फैसला किया, क्योंकि उन्होंने यूट्यूब पर शहर का एक वीडियो देखा था और उन्हें पता था कि यह एक पर्यटन स्थल है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को एक लड़की को उसकी मां ने उसके खराब शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए डांटा था और उसने अपने स्कूल बैग में कपड़े भरे और दोपहर में यह कहकर घर से निकल गई कि वह ट्यूशन क्लास में जा रही है। अधिकारी ने कहा, लड़की रास्ते में अपने चचेरी बहन से मिली और उसे अपनी योजना के बारे में बताया, जिसके बाद दूसरी लड़की ने भी उसके साथ जाने का फैसला किया।

अधिकारी ने बताया कि जब लड़कियां शाम तक घर नहीं लौटीं तो उनके माता-पिता ने वकोला पुलिस थाने में संपर्क किया और अपहरण का मामला दर्ज कराया। जांच के दौरान पुलिस ने कलिना, सांताक्रूज और बांद्रा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि लड़कियां उदयपुर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ी थीं। अधिकारी ने बताया कि जब लड़कियां उदयपुर रेलवे स्टेशन पर उतरीं तो बाल कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें