पुलिस ने बताया कि कार में मुंबई इंडियंस लोगो के बैग में चिट्ठी मिली है, जिसमें ट्रेलर वाली बात का खुलासा किया गया है। बता दें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की क्रिकेट टीम है, जिसके मालिक मुकेश अंबानी हैं। इस कार में से एक चिट्ठी भी मिली है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। चिट्ठी में लिखा है ‘ये तो सिर्फ एक ट्रेलर है। नीता भाभी, मुकेश भैया, ये तो सिर्फ एक झलक है। अगली बार सामान पूरा होकर तुम्हारे पास आएगा और पूरा इंतजाम हो गया है।’
पुलिस ने बताया कि शख्स की ओर से अंबानी परिवार पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी और हर काफिले को ट्रैक किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि जिस कंपनी का जिलेटिन इस गाड़ी में था, वो नागपुर की कंपनी है। अब मुंबई क्राइम ब्रांच टीम नागपुर जाकर जांच करेगी।