फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत मामला: मुंबई पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब, सीबीआई जांच पर सवाल

Sat, 08 Aug 2020 10:13 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
supreme court - फोटो : ANI
विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मुंबई पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मामले में बिहार सरकार के अनुरोध पर एफआईआर दर्ज नहीं करनी चाहिए थी। मुंबई पुलिस ने आज सुप्रीम कोर्ट के सामने अपने जवाब में कहा, 'वर्तमान मामले के मौजूदा तथ्यों और परिस्थितियों में, एफआईआर को जीरो एफआईआर के रूप में बांद्रा पुलिस स्टेशन, मुंबई में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।'

 
विज्ञापन

उधर सुशांत सिंह के पिता के.के सिंह शनिवार को रिया चक्रवर्ती की ट्रांसफर याचिका के जवाब में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। इसमें सिंह ने कहा है कि रिया ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी पर दबाव बनाया था। उन्होंने हलफनामे में कहा है कि रिया की याचिका में कोई मेरिट नहीं है। लिहाजा इसे खारिज किया जाए।

सुशांत के पिता ने रिया पर आरोप लगाया कि उन्होंने गवाहों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में बिहार पुलिस से सुशांत का केस मुंबई ट्रांसफर कराने के लिए याचिका दर्ज की थी, जिसके जवाब में केके सिंह ने हलफनामा दायर किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले को मुंबई शिफ्ट करने की अपील की है। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में 11 अगस्त को सुनवाई करेगा। वहीं, केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि यह मामला अब सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है।

बता दें कि, मामले की जांच के लिए सीबीआई ने स्पेशल टीम का गठन किया है और इसकी जांच भी शुरू कर दी है। सीबीआई ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें रिया, उनके पिता इंद्रजीत, भाई शोविक, मां संध्या, सैमुअल मिरांडा, सुशांत के हाउस मैनेजर और सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी के नाम शामिल हैं। सीबीआई ने भी सुप्रीम कोर्ट से निवेदन किया है कि वह सुशांत सिंह राजपूत मामले में उन्हें पक्षकार बनाया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें