फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulli Bai App Case: कोर्ट ने आरोपी को मुंबई पुलिस की कस्टडी में भेजा, महिला आरोपी भी हिरासत में

Tue, 04 Jan 2022 04:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने वाले बुल्ली बाई एप मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला को हिरासत में लिया है और एक सह आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बुल्ली बाई एप' मामले में मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने मंगलवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है। 21 वर्षीय विशाल इंजीनियरिंग का छात्र है और उसे सोमवार को बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने आरोपी को बांद्रा कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन




इसे लेकर मुंबई पुलिस ने बताया है कि मामले में मुख्य आरोपी एक महिला है जिसे उत्तराखंड से हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपी एक दूसरे को जानते हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी महिला बुल्ली बाई एप से संबंधित तीन अकाउंट का संचालन कर रही थी। 

पुलिस ने आगे बताया कि मामले में सह आरोपी विशाल कुमार ने खालसा सुप्रीमैसिस्ट (Khalsa Supremacist) के नाम से एक अकाउंट शुरू किया था। इसके बाद 31 दिसंबर 2021 को उसने अन्य अकाउंट के नाम भी बदल कर सिख नामों से मिलते-जुलते कर दिए थे।
विज्ञापन




'सुल्ली डील्स' जैसा ही मामला है 'बुल्ली बाई एप'
कुछ प्रमुख हस्तियों समेत सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की एडिट की गई तस्वीरें बिना अनुमति के बुल्ली बाई एप पर ‘नीलामी’ के लिए रखा गया है। एक साल से भी कम समय में दूसरी बार ऐसा मामला सामने आया है। यह पिछले साल विवादों में आए ‘सुल्ली डील्स’ जैसा ही है।

दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को बुलावा भेजा
दिल्ली महिला आयोग ने ‘बुल्ली बाई’ और ‘सुल्ली डील’ एप से जुड़ी जांच को लेकर दिल्ली पुलिस से इस सप्ताह के अंत में पेश होने के लिए कहा है। आयोग ने सोमवार एक बयान में कहा था कि दिल्ली पुलिस से पेश होने को कहा है और मामलों में गिरफ्तार लोगों की सूची मांगी है।

गीतकार जावेद अख्तर ने दी विवादित प्रतिक्रिया
मशहूर गीतकार और पटकथा लेखत जावेद अख्तर ने भी सोमवार को इस मामले में विवादित प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि एक ऑनलाइन ऐप पर मुस्लिम महिलाओं को प्रताड़ित किए जाने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपनी समेत सभी की चुप्पी से चकित हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें