फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमंत नागराले ने संभाला कमिश्नर का पद, बोले- कठिन दौर से गुजर रही है मुंबई पुलिस

Wed, 17 Mar 2021 07:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए वरिष्ठ आईपीएस अफसर हेमंत नागराले। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

परमबीर सिंह का मुंबई पुलिस के कमिश्नर पद से बुधवार को तबादला किए जाने के बाद हेमंत नागराले को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। पदभार संभालने के बाद एक प्रेसवार्ता में 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हेमंत नागराले ने स्वीकार किया कि इस समय मुंबई पुलिस कठिन दौर से गुजर रही है।

विज्ञापन


नागराले ने कहा कि कुछ ऐसे मामले हुए हैं जिनसे मुंबई पुलिस के भरोसे पर प्रश्नचिह्न लग गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि हम समाधान निकालेंगे और पुलिस की छवि ठीक करेंगे। मुंबई पुलिस अच्छा काम करेगी। मामले की जांच अच्छी तरह होगी और जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर हेमंत नागराले को यह जिम्मेदारी दी गई है।  58 वर्षीय हेमंत नागराले 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह अभी तक महानिदेशक (तकनीकी और कानूनी) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। 
विज्ञापन


परमबीर सिंह के अचानक हुए तबादले को एंटीलिया मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि परबीर सिंह को नई तैनाती देकर डीजी होमगार्ड बनाया गया है। इससे पहले मंगलवार रात को परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की थी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें