फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमला मिल्स हादसा: मोजो बिस्ट्रो पब का दूसरा मालिक गिरफ्तार

Tue, 16 Jan 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
युग तुली - फोटो : ANI
विज्ञापन

कमला मिल्स हादसे में मुंबई पुलिस ने आज मोजो बिस्ट्रो के दूसरे मालिक युग तुली को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इसी पब के पहले मालिक युग पाठक पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। जिसे भोईवाडा कोर्ट ने 12 जनवरी तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। युग पूर्व पुलिस कमिश्नर केके पाठक के बेटे हैं। युग तुली का कहना है कि मेरी जमानत याचिका खारिज होने के बाद मैं आत्म समर्पण के लिए पहुंचा हूं। मैं अमृतसर में अपनी अग्रिम जमानत का इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन


मिल में अवैध रूप से चल रहे पब में आग लगने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद पब मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था। इस हादसे को लेकर आई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आग अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार के कारण लगी थी। यह खुलासा फायर बिग्रेड की एक रिपोर्ट ने किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक मोजो बिस्त्रो में हुक्कों की वजह से आग लगी थी।  रिपोर्ट बताती है कि आग पहले मोजो पब में लगी और फिर बाद में उससे लगे वन एबॉव पब तक पहुंच गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग के समय मोजो के रेस्तरां में हुक्का परोसा गया था। जिसके बाद यह आग लग गई। जबकि रेस्तरां में शराब और हुक्का परोसने की इजाजत नहीं थी। इसके बावजूद भी यह धंधा अवैध रूप से चलाया जा रहा था। 
विज्ञापन

  <blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Yug Tuli, co-owner of Mojo&#39;s Bistro arrested by Mumbai Police, says &#39;have come to surrender since my bail plea got rejected. I was waiting for the anticipatory bail in Amritsar&#39; <a href="https://twitter.com/hashtag/KamalaMillsFire?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#KamalaMillsFire</a> <a href="https://t.co/idHf9b506U">pic.twitter.com/idHf9b506U</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/953139500108021760?ref_src=twsrc%5Etfw">January 16, 2018</a></blockquote>
विज्ञापन

<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें