फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद इब्राहिम का भतीजा रिजवान कासकर गिरफ्तार, 22 जुलाई तक पुलिस हिरासत में

Thu, 18 Jul 2019 06:50 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई पुलिस की हिरासत में रिजवान कासकर - फोटो : PTI
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने उसे रंगदारी वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया है। रिजवान कासकर दाऊद के भाई इकबाल कासकर का बेटा है। क्राइम ब्रांच ने उसे मुंबई हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया जब वह देश से भागने की तैयारी में था। कासकर को 22 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। 

विज्ञापन

 


रिजवान कासकर को पुलिस ने बुधवार रात को गिरफ्तार किया। कासकर के पिता इस समय ठाणे जेल में बंद है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दो दिन पहले मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने वसूली के मामले में अहमद रजा वढारिया को गिरफ्तार किया था। वह इब्राहिम के गैंग के सदस्य फहीम मचमच का करीबी है। 

उन्होंने कहा, पूछताछ के दौरान रिजवान कासकर का नाम सामने आया। जानकारी के आधार पर एक जाल बिछाया गया और उसे मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। वह उस समय देश से भागने की कोशिश कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि विस्तार से पूछताछ करने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजवान को पुलिस ने बुधवार रात को मुंबई हवाई अड्डे से देश से भागने की कोशिश करते हुए हिरासत में लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें