फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: महिला के सामने गंदी हरकत कर रहा था ऑटो ड्राइवर, गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2019 09:29 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मुंबई की अपराध शाखा ने बुधवार को एक ऑटो ड्राइवर को कथित तौर पर मालवानी में एक महिला के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 साल के मोहमम्द शकील अब्दुल कदार मेमन के तौर पर हुई है। वह पश्चिमी मलाड के मालवानी का निवासी है। अधिकारियों ने बताया कि वह कई बार महिलाओं का शोषण कर चुका है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह घटना एक सितंबर को रात के 11.30 बजे तब घटित हुई जब 20 साल की महिला लिंक रोड स्थित चिंचोली बंदर के बस स्टैंड पर इंतजार कर रही थी। मेमन ने महिला के सामने अपना ऑटो लाकर खड़ा कर दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'आरोपी ने महिला को अपने ऑटो में बैठने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद उसने अपनी पैंट उतारी और अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा।'

पुलिस ने कहा, 'शिकायतकर्ता ने अपनी मां को बुलाया और उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी। वहां से जाने की बजाए मेमन महिला के सामने हस्तमैथुन करने लगा।' इसके बाद महिला ने शिकायत की तो आरोपी ऑटो को छोड़कर वहां से भाग गया। पीड़िता और उसकी मां बांगर नगर पुलिस स्टेशन पहुंची और उन्होंने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन





पुलिस इंस्पेक्टर चिमाजी आधव ने कहा, 'मामला दर्ज होने के बाद हमने आरोपी की खोज शुरू की और पता चला कि वह शिफ्ट के आधार पर किसी और का ऑटो चलाता है। हमने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और मलाड, गोरेगांव और दहीसार के बहुत से ऑटो ड्राइवरों से पूछताछ की।' बुधवार को मेमन की पहचान हुई और उसे मालवानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आगे की कार्रवाई के लिए बांगर नगर पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें