मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने एक वांछित अपराधी इरशाद खान को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी इरशाद मुंबई के साथ-साथ गुजरात में भी चोरी और हत्या के कई मामलों में वांछित है। पुलिस ने इरशाद के पास से एक देसी पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किए हैं।