फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने जब्त किए दुर्लभ प्रजाति के 20 कछुए, तस्कर गिरफ्तार

Tue, 13 Dec 2022 02:39 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया और सोमवार को बोरीवली लिंक रोड के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 20 इंडियन स्टार कछुए जब्त किए गए।
विज्ञापन
Rare Indian star tortoises - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने शहर के बोरीवली क्षेत्र में दुर्लभ 'इंडियन स्टार' प्रजाति के कछुओं की तस्करी के आरोप में 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दुर्लभ प्रजाति के 20 कछुओं को जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बोरीवली लिंक रोड के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नदीम शेख के रूप में की गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और सोमवार को गणपत पाटिल नगर इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी के पास से कम से कम 20 इंडियन स्टार कछुए जब्त किए गए, जिनकी कीमत 3.5 लाख रुपये है। आरोपी इन कछुओं को बेचने की फिराक में था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी ने कछुओं को कहां से हासिल किया और ग्राहक तक कैसे पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें