फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम का साथी सईद गिरफ्तार

Wed, 14 Aug 2019 11:33 AM IST
पंखुड़ी सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने केरल के कन्नूर हवाई अड्डे से, भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम के एक साथी को गिरफ्तार किया है। वह दुबई से वहां पहुंचा था।अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद अल्ताफ अब्दुल लतीफ सईद (52) दाऊद के छोटे भाई की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर के अभियान और हवाला कारोबार चलाता था। वह भारत तथा विदेश में रह रहे सभी बदमाशों के संपर्क में था।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, ‘‘ सईद नवी मुम्बई के वाशी में रहता था और दुबई से कन्नूर हवाई अड्डे पहुंचते ही सोमवार को मुंबई पुलिस के जबरन वसूली विरोधी प्रकोष्ठ (एईसी) की अपराध शाखा के अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया।’’ उन्होंने बताया कि एईसी के अधिकारी उसे मुम्बई ले आए और वहां पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सईद को यहां मकोका की विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें