फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाकर तीन साल तक महिला से दुष्कर्म करता रहा डॉक्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 14 Oct 2019 11:50 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • जोगेश्वरी इलाके के 58 वर्षीय डॉक्टर को मेघवाड़ी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार
  • पीड़ित महिला ने बेहोशी की हालत में अश्लील वीडियो बनाने का लगाया है आरोप
  • आरोपी डॉक्टर को 17 अक्तूबर तक भेजा गया पुलिस रिमांड पर, जांच जारी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के जोगेश्वरी (पूर्व) इलाके के एक 58 वर्षीय डॉक्टर को मेघवाड़ी पुलिस ने शनिवार को कथित रूप से 27 वर्षीय महिला मरीज के साथ उसका अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी पिछले तीन साल से उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह पहली बार मई 2015 में इलाज कराने आरोपी डॉक्टर के क्लिनिक गई थी। डॉक्टर ने बहाने से एक इंजेक्शन दिया था जिससे वह बेहोश हो गई।

इसके बाद आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी डॉक्टर ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए 2018 तक लगातार तीन साल से दुष्कर्म करता रहा। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसकी शादी हो गई। आरोपी डॉक्टर शादी के बाद भी ब्लैकमेल करता रहा। जब महिला ने उसके पास आने से इनकार कर दिया तो आरोपी डॉक्टर ने उसका वीडियो ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। जिसके बाद एक दिन महिला के पति ने इस वीडियो को देख लिया।

इसके बाद दंपति ने पुलिस से संपर्क किया और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। आरोपी डॉक्टर को 17 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें