मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हत्थे दाऊद इब्राहिम का एक साथी चढ़ गया है। नार्कोटिक्स ब्यूरो ने दाऊद के गुर्गे अजीम भाऊ उर्फ मोहम्मद अजीम को गिरफ्तार किया है।
अजीम वसूली और ड्रग के कारोबार में शामिल था। उसके खिलाफ कई थानों में लूट और फिरौती वसूलने के मामले दर्ज हैं।