मुंबई में चूनाभट्टी-बीकेसी फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर पक्ष और विपक्ष में जंग तेज हो गई है। एनसीपी नेता नवाब मलिक जेसीबी मशीन के साथ पुल का उद्घाटन करने पहुंचे। जिसके बाद उनकी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी और पुलिस के साथ बहस भी हुई।
इस दौरान नवाब मलिक ने कहा कि आयुक्त ने बताया है कि सिग्नल का कुछ काम पूरा नहीं हुआ है। यह एक सप्ताह के भीतर पूरा हो जाएगा। हमें आश्वासन दिया गया है कि पुल को एक सप्ताह के भीतर जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यदि यह एक सप्ताह के भीतर नहीं खोला जाता है, तो बिना किसी घोषणा के हम खंभे हटा देंगे और इसे खोल देंगे।