फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई-नासिक हाईवे पर हादसा: त्र्यंबकेश्वर से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल

Wed, 16 Sep 2026 11:35 PM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

त्र्यंबकेश्वर मंदिर से दर्शन कर मुंबई लौट रहे एक परिवार की यात्रा शहापुर के पास दर्दनाक हादसे में बदल गई। आटगांव के नजदीक वाहन में तकनीकी खराबी आने के बाद वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे कई लोग फंस गए। बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी कार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई-नासिक राजमार्ग पर शहापुर तालुका के आटगांव के पास बुधवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दर्शन करके लौट रहे एक ही परिवार की कार सड़क किनारे खड़े एक लावारिस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो बच्चों समेत परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहता है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार के 11 सदस्य बुधवार सुबह-सुबह नासिक जिले में स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन करने गए थे। दोपहर करीब 1:15 बजे जब उनकी एमयूवी कार लौटते समय आटगांव के पास पहुंची, तो अचानक गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बीते दो साल से खड़े एक लावारिस ट्रक से जा टकराई। गाड़ी में सवार एक घायल यात्री ने पुलिस को बताया कि अचानक कार के ब्रेक फेल हो गए थे और स्टीयरिंग लॉक हो गया था, जिससे ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया। 

भीषण टक्कर से उड़े गाड़ी के परखच्चे
टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय निवासियों और शहापुर पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में श्रीराम जायसवाल (34), उनकी 11 महीने की बेटी अवंतिका, 8 साल का बेटा आयुष और रिश्तेदार सूरज जायसवाल (28) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं, एक अन्य बुजुर्ग रिश्तेदार संतराम जायसवाल (70) की हालत बिगड़ने पर उन्हें शहापुर उप-जिला अस्पताल से सायन अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
शहापुर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी विशाल नगरगोजे ने मीडिया को बताया कि टक्कर बहुत भीषण थी, जिससे गाड़ी में बाईं ओर बैठे लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। घायलों में राधिका जायसवाल (30) और 7 साल की मासूम अंशिका का इलाज सायन अस्पताल में चल रहा है, जबकि सुनीता जायसवाल (38), शिवम जायसवाल (14), सतीश जायसवाल (24) और सुशी जायसवाल (15) का इलाज शहापुर अस्पताल में जारी है।

इस दुर्घटना की वजह से व्यस्त मुंबई-नासिक हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया था, लेकिन पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ी को हटाकर यातायात दोबारा सामान्य करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें