फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुम्बई: मेयर पेडनेकर को जान से मारने की धमकी, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 06 Jan 2021 05:45 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
किशोरी पेडनेकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुम्बई के मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मेयर को पिछले साल 21 दिसम्बर को उनके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने फोन कर हिंदी में अभद्र शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि पेडनेकर ने हाल ही में दक्षिण मुम्बई के आजाद मैदान पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि भादंवि की धारा 506-II के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। पेडनेकर 2019 नवम्बर में मेयर चुनी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें