मुंबई में एक 60 साल का शख्स मैनहोल में गिर गया। पुलिस के मुताबिक तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। पीटीआई के मुताबिक शख्स की मौत हो चुकी है।बीएमसी के चार अधिकारी निलंबित किए गए हैं।
मुंबई से एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। आज साकीनाका पुलिस स्टेशन के इलाके में खुले मैनहोल में एक वरिष्ठ शख्स गिर गया। पुलिस और स्थानीय राहत-बचाव कार्य एजेंसियां शव की तलाश में जुटी हैं। खबर लिखे जाने तक ऑपरेशन जारी है।
#UPDATE | Mumbai | Within the jurisdiction of Sakinaka Police Station, repair work on the water drainage grill was being carried out on Khairani Road. During the course of the work, a pedestrian, namely Aslam Isak Shaikh, aged 60 years, a resident of Yadav Nagar, Sakinaka,… https://t.co/zGa5l5irMU
चार अधिकारी निलंबित, मुआवजे का एलान
मेयर ऋतु तावड़े ने बताया कि लापरवाही के आरोप में चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।
विज्ञापन
साकीनाका मैनहोल हादसे पर पुलिस क्या बोली?
पुलिस ने बताया कि साकीनाका के खैरानी रोड पर पानी की निकासी वाली ग्रिल की मरम्मत का काम चल रहा था। काम के दौरान, साकीनाका के यादव नगर में रहने वाले 60 साल के असलम इसाक शेख नाम का एक पैदल यात्री गलती से खुले पड़े मैनहोल में गिर गया।
क्या मैनहोल में गिरने से पहले भी हुई मौत?
इस हादसे से पहले भी बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के क्षेत्राधिकार वाले इलाके में एक बच्चा मैनहोल में गिरकर अपनी जान गंवा चुका है। यह मुद्दा राज्य विधानसभा में भी उठाया गया था। गौरतलब है कि पानी की निकासी वाली जगह में गिरने से हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधि भी चिंता जताते रहे हैं।