हीरो बनकर लड़कियों की सेफ्टी करना ज्यादातर फिल्मों या सीरियल्स में ही देखा गया है लेकिन ऐसा रील लाइफ की जगह रीयल लाइफ में हो, तो विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। दरअसल, मुंबई का रहने वाला दिपेश टंक वो शख्स है जिसने पिछले 6 महीनों में करीब 140 मनचलों को पकड़वाया है, जो लड़कियों का आना जाना मुश्किल करके रखते थे।
'वॉर अगेनस्ट रेलवे रॉवडिस' की मुहिम चलाने वाले दिपेश रोज बिना किसी लालच के मुंबई के स्टेशन्स पर पहुंच जाता है। वो यहां नजर रखता है कि कोई मनचला ट्रेन और स्टेशन पर किसी लड़की को छेड़छाड़ का शिकार तो नहीं बना रहा है।
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिपेश रोज सुबह घर से इसी मकसद के साथ घर से निकलता है। दिपेश जिस अंदाज में छे़ड़छाड़ की खिलाफत करता है वो काफी अनोखा है। दरअसल, जेम्स बॉन्ड स्टाइल अपनाने वाला दिपेश आंखों पर एचडी कैमरे वाला चश्मा लगाता है।
पढ़ें: #MeToo: एक्ट्रेस का खुलासा- 'उस टीचर ने मुझे गलत जगह छुआ था और वो अंकल तो...'
इस बीच जब भी कोई छेड़छाड़ होती है तो वह पूरे मामले को अपने कैमरे में रिकॉर्ड करता है और पुलिस को फुटेज सौंप देता है। ऐसा अक्सर होता है कि पुलिस सबूत न होने की वजह से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाती, लेकिन दिपेश के हाथों फुटेज मिलने के बाद उन्हें सलाखों के पीछे डालना काफी आसान हो जाता है।