फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: अफेयर छिपाने के लिए पासपोर्ट के पन्ने फाड़ना पड़ा भारी, फ्लाइट से उतरते ही पहुंच गया जेल

Sun, 10 Jul 2022 02:47 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के 32 साल के एक शख्स ने अपना अफेयर छिपाने की भरसक कोशिश की। इसके लिए उसने अपने पासपोर्ट के कुछ पन्ने तक फाड़ डाले।
विज्ञापन
पासपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में रिश्तों में धोखाधड़ी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको हैरान कर देगा। दरअसल, यहां 32 साल के एक शख्स ने अपना अफेयर छिपाने की भरसक कोशिश की। यहां तक कि विदेश यात्रा की जानकारी पत्नी को न पता चले, इसके लिए उसने अपने पासपोर्ट के कुछ पन्ने तक फाड़ डाले, लेकिन इस गलती के चलते उसे जेल जाना पड़ गया। आखिर पासपोर्ट के पन्ने फाड़ने पर उसे जेल क्यों हुई, जानते हैं इस रिपोर्ट में...

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय शख्स को अपने पासपोर्ट के कुछ पन्ने फाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसने हाल ही में विदेश यात्रा की थी, जिसकी जानकारी वह अपनी पत्नी से छिपाना चाहता था, लेकिन इस चक्कर में उसे जेल की हवा खानी पड़ गई। 

पुलिस ने दी यह जानकारी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वह शख्स अपने अफेयर को छिपाने के चक्कर में था। इसके चलते उसने अपने पासपोर्ट के कुछ पन्ने फाड़ दिए, जो कानूनी अपराध है। इसके चलते उसे जेल भेज दिया गया। 

ऐसे फंस गया वह शख्स

पुलिस ने बताया कि वह शख्स कुछ दिन पहले अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने दूसरे देश गया था। वह गुरुवार (सात जुलाई) रात भारत पहुंचा। मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के अधिकारियों ने नोटिस किया कि उसके पासपोर्ट के कुछ पेज गायब हैं, जिन पर उसकी ताजा यात्राओं से संबंधित वीजा आदि की मुहर होनी चाहिए थी। 

आरोपी ने यूं बताया पूरा सच

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए विदेश गया था, जबकि उसने अपनी पत्नी को काम के चलते देश में ही होने की जानकारी दी थी। हालांकि, पत्नी को उस पर शक हो गया और वह उसे बार-बार कॉल करने लगी। ऐसे में शख्स ने पहले तो उसकी कॉल पिक नहीं की। इसके बाद बचने के लिए पासपोर्ट के पेज फाड़ दिए, लेकिन उसे पता नहीं था कि वह कितनी बड़ी गलती करने जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, उसके खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही, आरोपी से लगातार पूछताछ भी हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें