फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉस की 30 लाख की एसयूवी लेकर फरार हुआ शख्स, बना ली टैक्सी

Tue, 21 Jun 2016 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपके पास महंगी गाड़ी है और आप उसे अपने ड्राइवर के भरोसे पर छोड़ देते हैं तो यह खबर आपके लिए है। मामला मुंबई का है जहां 29 साल के एक ड्राइवर ने अपने ही मालिक की 30 लाख की एसयूवी फॉर्च्यूनर पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


हुआ यूं की आरोपी शख्स मालिक से गाड़ी लेकर निकला लेकिन उसके मन में लालच आ गया। वह गाड़ी लेकर पहले इलाहाबाद और फिर बिहार के भदोई पहुंचा। उसकी मंशा गाड़ी को बेचने की थी जिससे वह अपनी साली की शादी पर होने वाले खर्च का इंतजाम कर सके।

हालांकि, उसकी ये योजना जल्द ही फेल हो गई। आखिरकार उसने इस कार को टैक्सी में बदलकर चलाने लगा, लेकिन जल्दी ही उसकी चोरी पकड़ी गई और आरोपी शख्स पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक आरोपी शख्स की पहचान महेश जीवच के तौर पर हुई है, जो मुंबई के ठाणे में रहने वाले संदीप गोम्स के यहां पिछले 6 महीने से ड्राइवर की नौकरी करता था। संदीप गोम्स मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में जिम ट्रेनर हैं।
 
विज्ञापन

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि महेश जीवच 11 जून को सुबह करीब 8.30 बजे अपने मालिक की एसयूवी लेकर अचानक फरार हो गया। आरोपी ने इसकी जानकारी अपने मालिक को भी नहीं दी। इस मामले पर गाड़ी के मालिक संदीप गोम्स ने बताया कि फरार होने के दो दिन बाद भी जब वह नहीं लौटा तो हमने उसे फोन किया। लेकिन उसका फोन बंद था। उसने भी हमसे संपर्क करने की कोशिश नहीं की। इसके बाद हमने मामले की शिकायत पुलिस में की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जीवच गाड़ी लेकर दो दिन बाद इलाहाबाद पहुंचा। हमें उसकी जानकारी सेलफोन लोकेशन के जरिए हुई। हालांकि उसने तुरंत ही अपना मुंबई नंबर वाला फोन बंद कर दिया और इलाहाबाद का सिम एक्टिवेट कर लिया। लेकिन फोन के आईएमईआई नंबर के जरिए उसकी निशानदेही हो गई। जीवच को 17 हजार की मासिक तनख्वाह मिलती थी।

सहर थाने में संदीप गोम्स की शिकायत के बाद पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई। शुरूआती तफ्तीश के बाद पता चला कि वह इलाहाबाद में है। पुलिस ने टीम ने आरोपी को इलाहाबाद में उस समय गिरफ्तार किया जब वह एसयूवी का इस्तेमाल टैक्सी के तौर पर कर रहा था। फिलहाल जीवच को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें