महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर एक युवक ने खुद को आग लगा ली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों ने बताया युवक की हालत नाजुक है। यह घटना उस वक्त हुई जब विधानसभा में मानसून सत्र की कार्रवाई चल रही थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया, युवक की पहचान सुभाष बनुदास देशमुख के रूप में हुई है। वह उस्मानाबाद के किसान परिवार का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया है कि युवक संपत्ति के एक मामले में परेशान था।