फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Local Train: तकनीकी समस्या की वजह से मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित, थम गई लाखों लोगों की सांसें

Wed, 12 Apr 2023 05:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों के मुताबिक, तीन ट्रेनों को रोका गया और अन्य को डायवर्ट किया गया। इससे पहले दिसंबर में, मुंबई के जुई नगर को सिग्नल में तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Mumbai Local Train - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की लोकल ट्रेन को वहां के आम लोगों के लिए यात्रा का एकमात्र सहारा बताया जाता है। यही लोकल ट्रेन बुधवार को आम जनता के लिए परेशानी का कारण बना। दहिसर से बोरीवली के बीच सुबह करीब 10.02 बजे ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) का तार टूट गया था। इस वजह से मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं कुछ देर तक प्रभावित रही। 
विज्ञापन


पश्चिम रेलवे ने बुधवार को जानकारी दी कि चर्चगेट जाने वाली फास्ट लाइन पर दहिसर और बोरीवली के बीच एक ओवरहेड तार टूट जाने के बाद तकनीकी खराबी के कारण मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।

पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ सुमित ठाकुर ने कहा कि तेजी से  काम किया गया है। जिसके बाद अब सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। सेंट्रल रेलवे के एसपीआरओ ने कहा, "हार्बर लाइन पर सीएसएमटी और वाशी और ट्रांस-हार्बर लाइन पर ठाणे से नेरूल के बीच सेवाएं सक्रिय हैं। कर्मचारी इस मुद्दे को सुलझा रहे थे और फिलहाल इसे ठीक कर लिया गया है।"
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, तीन ट्रेनों को रोका गया और अन्य को डायवर्ट किया गया। इससे पहले दिसंबर में, मुंबई के जुई नगर को सिग्नल में तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें