फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: प्रेमी से बदला लेने के लिए भतीजे को उठाया, क्राइम पेट्रोल की अभिनेत्री अपहरण के आरोप में गिरफ्तार

Mon, 21 Oct 2024 05:42 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Mumbai: क्राइम प्रट्रोल की अभिनेत्री शबरीन को बच्चे के अपहरण के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रेमी से बदला लेने के लिए अभिनेत्री उसके भतीजे का अपहरण कर लिया। 
विज्ञापन
क्राइम प्रट्रोल की अभेनेत्री अपहरण के आरोप में गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम पेट्रोल धारावाहिक में काम करके लोगों को अपराध के खिलाफ जागरूक करने वाली अभिनेत्री शबरीन खुद सलाखों के पीछे पहुंच गई हैं। दरअसल, शबरीन का ब्रजेश सिंह नामक युवक से प्रेम संबंध था, लेकिन ब्रजेश का परिवार शादी के लिए राजी नहीं था। इससे नाराज शबरीन ने उन्हें सबक सिखाने के लिए ब्रजेश के साढ़े तीन साल के भतीजे का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र की पालघर जिला पुलिस ने शबरीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रिंस शनिवार को रोज की तरह स्कूल गया था। दिन में करीब 11 बजे शबरीन वहां पहुंची और दवा दिलाने के बहाने उसे साथ लेकर चली गई। चूंकि बच्चा शबरीन को पहले से जानता था, इसलिए उसके साथ चला भी गया।

जानकारी के अनुसार दोपहर तक जब प्रिंस घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने स्कूल में पूछताछ की। वहां से पता चला कि बच्चे को एक महिला लेकर गई है, परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन के आधार पर शबरीन का पता लगाया और प्रिंस को नैगांव के फ्लैट से मुक्त कराया। एजेंसी
विज्ञापन


पुलिस ने जारी किया बयान
पुलिस ने बताया कि ब्रजेश का परिवार मुस्लिम समुदाय की होने के कारण शबरीन से शादी के खिलाफ था। शबरीन ने कई बार उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन बात न बनने पर अपहरण जैसा कदम उठाया। एक अधिकारी ने बताया कि शबरीन इस कदर आसक्त हो गई कि होश खो बैठी। उसे इस बात का अहसास ही नहीं रहा कि वह एक अपराध को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें