फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra:मुंबई के कल्याण में बड़ा हादसा, इमारत की स्लैब गिरी; छह लोगों की मौत

Tue, 20 May 2025 07:16 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कल्याण में मंगलवार अपराह्न चार मंजिला एक इमारत की ऊपरी मंजिल का स्लैब निचली मंजिलों पर गिर जाने से चार महिलाओं और दो वर्षीय एक बच्ची सहित छह व्यक्तियों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन
कल्याण में इमारत की छत गिरी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 महाराष्ट्र के ठाणे के पास कल्याण इलाके में मंगलवार दोपहर एक रिहायशी इमारत की एक मंजिल की छत गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है, जबकि चार अन्य घायल हो गए। कल्याण पूर्वी के मंगल राघो नगर इलाके में स्थित सप्तश्रृंगी इमारत की चौथी मंजिल का स्लैब अपराह्न करीब 2:15 बजे गिर गया और मलबा निचली मंजिलों पर गिर पड़ा।

उन्होंने बताया, दमकल विभाग और आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। कल्याण तहसीलदार सचिन शेजाल ने पीटीआई को बताया कि एक व्यक्ति अब भी मलबे के नीचे फंसा हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा दोपहर के समय कल्याण (पूर्व) के मंगलराघो नगर क्षेत्र स्थित सप्तश्रृंगी इमारत की दूसरी मंजिल की छत गिरने से हुआ।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान नमस्वी श्रीकांत शेलार (2), प्रमिला कालचरण साहू (56), सुनीता नीलांचल साहू (38), सुशीला नारायण गुजर (78), वेंकट भीमा चव्हाण (42) और सुजाता मनोज वाडी (38) के रूप में हुई है। इस हादसे में चार व्यक्ति घायल हुए हैं, जिनमें चार साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कल्याण के उपविभागीय अधिकारी (एसडीओ) विश्वास दिगंबर गुजर ने बताया, "कल्याण स्थित श्री सप्तश्रृंगी इमारत की चौथी मंजिल पर फ्लोरिंग का काम चल रहा था। मरम्मत कार्य के दौरान चौथी मंजिल की स्लैब गिर गई, जिससे नीचे की सभी मंजिलों की स्लैब भी उसके साथ ढह गई।"

उन्होंने कहा, इस हादसे में 11 लोग मलबे में फंस गए थे। दमकल विभाग और अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। अब तक 5 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है जबकि 6 लोगों की इस दुर्घटना में मौत हो गई है। मलबा हटाने का काम जारी है।

गुजर ने आगे बताया, इस इमारत में कुल 52 परिवार रहते थे। समय के साथ इसकी हालत काफी खराब हो चुकी है, इसलिए इस इमारत को जल्द ही ध्वस्त कर दिया जाएगा। प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें