फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में गुमसुम रहती थी तीन साल की बच्ची, मां बाप ने पूछा तो खुला ट्रस्टी का घिनौना राज

Wed, 08 Nov 2017 10:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मुंबई से एक स्कूल के ट्रस्टी को गिरफ्तार किया गया है, उस फ्रेंच नागरिक पर तीन साल की बच्ची का यौन शोषण करने का आरोप है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, यह मामला एक साल पुराना है, अब ट्रस्टी को 14 नवंबर तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


यौन शोषण पर स्वरा भास्कर का बड़ा खुलासा, 'रात को मेरे होटल रूम में घुस आया था फिल्म डायरेक्टर'

पुलिस ने ट्रस्टी की गिरफ्तारी की बात कबूली है लेकिन बाकी कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने बस इतना बताया है कि उन्होंने पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने के साथ-साथ स्कूल के लगभग 80 लोगों का बयान दर्ज किया था।

ट्रस्टी की गिरफ्तारी जिस FIR की वजह से हुई उसमें एक टीचर का भी जिक्र है जिसे अब ढूंढा जा रहा है। FIR में एक लड़के के यौन शोषण का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घरवालों को ऐसे लगा पता 

demo pic
लड़की के घरवालों ने बताया कि उनकी बच्ची का व्यवहार काफी वक्त से कुछ बदला-बदला सा रहने लगा था। जब उन्होंने जोर देकर पूछा तो उसने सब बता दिया। FIR दर्ज होने के बाद मुंबई का बाल अधिकार कमीशन भी हरकत में आ गया था। उन्होंने पुलिस पर सही से काम ना करने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका भी दायर कर दी थी।

अब हाईकोर्ट ने पुलिस से उस टीचर को पकड़ने और लड़के वाले केस को भी जल्दी खत्म करने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें