मुंबई से फ्रैंकफर्ट जा रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट यूके 27 की सुरक्षा कारणों से तुर्किये के एर्जुरम एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान के शौचालय में एक टिशू पेपर पर विमान में बम रखने होने की धमकी भरा संदेश लिखा हुआ था। जिस वजह से उसके रूट को डायवर्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, विमान सुरक्षित रूप से एर्जुरम पहुंच गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विस्तारा एयरलाइंस के एक अधिकारी ने कहा, प्रोटोकॉल के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। सुरक्षा जांच पूरी करने के लिए जांच एजेंसियों के साथ सहयोग किया जा रहा है। सिक्योरिटी जांच के बाद यह पाया गया कि यह विमान में बम होने की खबर झूठी है तो फ्लाइट अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएगी। संदेश किसने लिखा था, यह पता लगाने के लिए हैंड राइटिंग की जांच होनी चाहिए। इस तरह के डायवर्जन से यात्रियों को बहुत असुविधा होती है और एयरलाइंस का काफी पैसा खर्च होता है।