मुंबई के गोरेगांव में रविवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में पायलट समेत दो की मौत हो गई है और अन्य दो लोग घायल हो गए। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पहुंच कर हालात को काबू किया। हादसे में घायल हुए लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में एक महिला समेत 4 लोग सवार थे, जिसमें से दो क्रू मेंबर भी शामिल हैं। हादसा मुंबई के आरे कॉलोनी के फिल्टर पाडा इलाके में क्रैश हुआ।
बता दें कि जिस जगी यह हादसा हुआ वह जंगल वाला इलाका है। माना जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के चलते पायलट ने जंगल में इस उतारने का प्रयास किया हो।
एएनआई के मुताबिक हेलिकॉप्टर 1992 में बना 'रॉबिनसन R44' है जो कि पवन हंस का था। बाद में इस हेलिकॉप्टर को एक प्राइवेट एविएशन कंपनी को बेच दिया गया था। इस प्राइवेट कंपनी ने मरम्मत के बाद इसका इस्तेमाल जॉय राइड के लिए करना शुरू कर दिया था।
Mumbai: Four injured in helicopter crash in Aarey Colony (Goregaon), shifted to hospital for medical aid. pic.twitter.com/6mgyyC8li6
— ANI (@ANI_news) December 11, 2016