फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसा : पुल का ऑडिट करने वाला नीरज देसाई गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2019 12:43 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
कुछ इस तरह हो गई थी पुल की हालत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

मुंबई में पिछले हफ्ते हुए पैदल पार पुल गिरने के सिलसिले में एक संरचनात्मक लेखा परीक्षक और सहायक अभियंता एस एफ काकुल्ते को गिरफ्तार कर लिया। उसे कल मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस ने यह जानकारी दी।  पुलिस ने कहा कि नीरज कुमार देसाई की कंपनी ने कथित तौर पर पुल का ढांचागत निरीक्षण किया था और ढांचे में कुछ क्षरण के बावजूद उसे इस्तेमाल के लिये सुरक्षित घोषित किया था। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (जोन-1) अभिषेक त्रिमुखे ने यहां संवाददाताओं को बताया, “हमनें रविवार को देसाई की लापरवाही सुनिश्चित होने के बाद उसे हिरासत में लिया था और बाद में उसे गिरफ्तार किया गया।” उन्होंने कहा कि पुलिस ने बीएमसी के अतिरिक्त नगरपालिका आयुक्त संजय दर्डे समेत अन्य अधिकारियों के भी बयान दर्ज किये हैं।  इस पुल हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें