फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: न्यू ईयर पर न हो कमला मिल आग जैसा हादसा, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

Sat, 30 Dec 2017 04:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के कमला मिल आग हादसे में 14 लोगों की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने न्यू ईयर पार्टी के दौरान लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। मुंबई पुलिस ने 22 जनवरी 2018 तक के लिए फ्लाइंग लालटेन पर बैन लगा दिया है। 
विज्ञापन


फ्लाइंग लालटेन का इस्तेमाल न्यू ईयर के दौरान बड़े स्तर पर देखने को मिलता है और यह आग लगने की वजहों का एक बड़ी कारण मानी जाती है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, फ्लाइंग लालटेन से लोगों की जान को खतरा, सुरक्षा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हो सकता है ऐसे में इसे बैन करने का फैसला लिया गया है। 
  #Mumbai Police bans use, sale & storage of flying lanterns in the city till 22nd January, 2018 citing 'it may cause grave danger to human life, safety & injury to public property' — ANI (@ANI) December 30, 2017
विज्ञापन


यही नहीं महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पब, रेस्तरां और होटलों में  पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती भी की जाएगी।

आपको बता दें कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कमला मिल कंपाउंड स्थित मोजोस ब्रिस्ट्रो पब में आग लग गई थी जिसमें कई परिवारों की खुशियां जलकर राख हो गईं थीं। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जिसमें 11 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें