फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित करने को इंजीनियर ने पानी में बिताए 16 घंटे, रेल मंत्री ने की तारीफ

Sat, 07 Sep 2019 09:26 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूष गोयल (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मुंबई में भारी बारिश की वजह से अस्त-व्यस्त रेल सेवाओं के बीच स्थानीय ट्रेनों का सुगम संचालन सुनिश्चित करने वाले रेलवे के एक इंजीनियर की बुधवार को रेलमंत्री पीयूष गोयल ने तारीफ की।

विज्ञापन


पश्चिमी रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, इंजीनियर हरीश राठौड़ ने बुधवार को अंधेरी और वसाई स्टेशनों के बीच पटरियों पर जलस्तर की निगरानी करने और उसे हटाने के लिये करीब 16 घंटे बाढ़ के पानी में बिताए।

अधिकारी ने कहा कि मूसलाधार बारिश के दौरान राठौड़, रेलवे पटरियों को साफ करने और जमा पानी को बाहर निकालने के लिए शहर के नगर निकायों के साथ सहयोग करते रहे।
विज्ञापन


गोयल ने ट्वीट किया, मुंबई में भारी बारिश के बीच स्थानीय ट्रेनों का सुगम संचालन सुनिश्चित करने के लिये 16 घंटे बाढ़ के पानी में बिताने वाले रेलवे इंजीनियर हरीश कुमार राठौड़ और उनकी टीम को सलाम। यह एक बढ़िया उदाहरण है कि किस तरह यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे कर्मचारियों ने सबकुछ दांव पर लगा दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें