फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: माटुंगा में बिग बाजार के आउटलेट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Mon, 29 Apr 2019 08:14 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई के माटुंगा पश्चिम इलाके में बिग बाजार के स्टोर में सोमवार शाम को आग लग गई। 
विज्ञापन


इस एक मंजिला इमारत में रिटेल स्टोर था जो शाम करीब पांच बजे आग की चपेट में आ गया। मुंबई अग्निशमन सेवा को शाम करीब सवा पांच बजे फोन आया और उसने आग पर काबू पाने के लिए एक टीम को रवाना किया।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि आग को बुझाने के अभियान में कम से कम दमकल की पांच गाड़ियां, एक त्वारित प्रतिक्रिया वाहन, एक एंबुलेंस और दमकल के कई कर्मी लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


आग बिग बाजार के भूतल तक सीमित थी और इमारत से घना धुआं निकल रहा था।

उन्होंने बताया कि आग लगने के वक्त स्टोर के अंदर मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए थे। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने की मशक्कत की जा रही है। 

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि घटनास्थल के पास यातायात को रोका या डायवर्ट नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें