ओशिवारा इलाके में लगी भीषण आग से उठता धुआं
- फोटो : ANI
मुंबई के भीड़भाड़ वाले इलाके ओशिवारा में शुक्रवार की दोपहर भीषण आग लग गई। आग यहां के फर्नीचर मार्केट में लगी। आग इतनी भीषण लगी कि करीब दो किलोमीटर की दूरी से भी इसका धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर हैं। पुलिस के मुताबिक 6 फायर इंजन, 2 वॉटर टैंक और 2 एंबुलेंस हालात पर काबू करने करने के लिए लगाए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक आग एक सिलेंडर फटने के कारण लगी। फिलहाल इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है, और स्थानीय लोगों में दहशत है। फर्नीचर मार्केट की कई दुकानों को आग ने चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ है।
Mumbai: Fire broke out at a furniture market in Oshiwara; 10 fire tenders rushed to the spot. pic.twitter.com/SkZKW3nHai
— ANI (@ANI_news) November 25, 2016