मुंबई के मलाड स्थित राजलक्ष्मी इंडस्ट्रीज में रविवार देर शाम आग लग गई। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। मुंबई अग्निशमन विभाग के मुताबिक, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।