देश में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में हालत दिन ब दिन बिगड़ते ही जा रहे हैं। स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। राज्य में लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों के बीच वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की भारी किल्लत का सामना कर रहा है। इस बीच एक दुखद खबर सामने आई है। मुंबई में कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बावजूद सांस लेने में दिक्कतों का सामना करने वाले एक 40 वर्षीय इंजीनियर ने रेल के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।