नवी मुंबई में सड़क हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य
- फोटो : एएनआई
मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पास बस और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। टकराने के बाद वाहन खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में 40 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बारे में नवी मुंबई के डीसीपी विवेक पानसरे ने बताया, आषाढ़ी एकादशी के मौके पर लोग एक निजी बस से पंढरपुर जा रहे थे। बस एक ट्रैक्टर से टकरा गई और खाई में गिर गई। 42 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि 5 लोगों की मौत हो गई है।
हादसे के भुक्तभोगी ने क्या बताया
दुर्घटना के समय बस में मौजूद दयानम भोईर ने बताया कि टक्कर के बाद उनके ऊपर 3-4 लोग थे। जब मैं बाहर आया तो मैंने 4 अन्य लोगों को बाहर निकलने में मदद की। जो लोग बस से बाहर नहीं निकल पाए, वे मुश्किल में पड़ गए।
श्रद्धालुओं से भरी बस पंढरपुर जा रही थी
इससे पहले डीसीपी पंकज दहाणे ने बताया कि हादसा नवी मुंबई पुलिस के क्षेत्राधिकार में हुआ है। श्रद्धालुओं से भरी बस डोंबिवली के केसर गांव से पंढरपुर जा रही थी।
#WATCH | Mumbai | Four people died and several others were injured after a bus collided with a tractor and fell into a ditch near the Mumbai Express Highway. All the injured were admitted to the nearby MGM Hospital: Pankaj Dahane, DCP Navi Mumbai Police
The bus with devotees… pic.twitter.com/4HY3vdPVEp
— ANI (@ANI) July 15, 2024
तीन घंटे बाधित हुआ यातायात
हादसे के बाद मुंबई-लोनावाला लेन पर वाहनों की आवाजाही काफी देर तर बाधित रही। बस को क्रेन की मदद से निकाला जा सका और तीन घंटे बाद लेन पर यातायात फिर से शुरू हो सका।