फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फूल' को 'पुल' समझने से मची थी एलफिंस्टन स्टेशन पर भगदड़: मुंबई पुलिस

Wed, 04 Oct 2017 02:08 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर हुई भगदड़ में 23 लोगों की जान गई और 39 लोग जख्मी हो गए थे। 29 सितंबर को हुए इस हादसे की जांच मुंबई पुलिस ने लगभग पूरी कर ली है। जांच में हादसे को लेकर कुछ नई बातें कही गई हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भगदड़ की मुख्य दो वजह थीं जिसमें लगातार हो रही बारिश और स्टेशन पर बढ़ रही भीड़ शामिल है। हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों पर अपनी ड्यूटी ठीक से ना करने के आरोप भी लगे थे जिसे पुलिस ने सिरे से नकार दिया है।

पढ़ें: इनकी सुनता रेलवे तो नहीं होता मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसा, नहीं जाती 22 लोगों की जान

मामले की जांच कर रही दादर पुलिस कर रही थी, पुलिस ने स्टेशन पर लगे दो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। इनमें से एक कैमरा बुकिंग काउंटर पर लगा था और दूसरा स्टेशन के एग्जिट के पास था।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, स्टेशन पर लगे दोनों ही सीसीटीवी में भगदड़ की घटना रिकॉर्ड नहीं हुई लेकिन यह दिख रहा है कि लोग सुबह 10.26 मिनट पर पुल की तरफ मुंह करके कुछ रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहे थे। खबर के मुताबिक, यह भगदड़ 9 मिनट तक चली।
विज्ञापन

फूल को समझा पुल

mumbai - फोटो : PTI
जांच में आया है कि लोग भीगने से बचने के लिए फुटओवर के नीचे खड़े थे। फिर हर चार मिनट में ट्रेन आती गई और भीड़ बढ़ती गई। इसके बाद जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी नीचे खड़े लोगों ने ऊपर की तरफ को धक्का देना शुरू कर दिया। 

खबर के मुताबिक, एक चश्मदीद ने बताया कि इसी धक्का-मुक्की में एक फूलवाले का पैर फिसल गया था तब ही वह चिल्लाया 'फूल गिर गया' जिसको लोगों ने पुल गिर गया समझ लिया।

पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसके साथ दावा किया जा रहा था कि भगदड़ के दौरान लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई। पुलिस ने दावा किया है कि ऐसा कुछ नहीं था बल्कि जिसको छेड़ाछाड़ करने वाला बताया जा रहा है वह तो लड़की को बचाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें