फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: मुबंई क्राइम ब्रांच ने फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़; दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 58 लाख की चरस बरामद

Mon, 15 Jan 2024 03:27 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल ने अग्रीपाड़ा इलाके से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 58 लाख रूपये की चरस और ड्रग्स बरामद की गई है।
विज्ञापन
National News - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई क्राइम ब्रांच ने अंधेरी इलाके में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जो दवा बेचने के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को धोखा दे रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि हमने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

नारकोटिक्स टीम ने ड्रग तस्करों को पकड़ा

विज्ञापन

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल ने अग्रीपाड़ा इलाके से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 58 लाख रूपये की चरस और ड्रग्स बरामद की गई है।

अभिनेत्री चंदना का विस्तारा पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप अभिनेत्री सुरभि चंदना ने विस्तारा एयरलाइन पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यही नहीं, उन्होंने बाकी लोगों को भी इस एयलाइन से यात्रा करने से पहले 100 बार सोचने के लिए कहा।
टीवी शो ‘नागिन 5’ और ‘कुबूल है’ में काम करने वाली अभिनेत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, सबसे खराब एयरलाइन का पुरस्कार विस्तारा को जाता है। मेरा अति महत्वपूर्ण बैग बिना बताए उतार दिया गया। मुझे इस बात का भी आश्वासन नहीं दिया गया कि बैग एयरपोर्ट तक पहुंच गया है या नहीं...।
सुरभि ने आगे लिखा, मेरा पूरा दिन बर्बाद कर दिया। मुझे अभी भी आश्वस्त नहीं किया गया है कि बैग सही समय पर मेरे अपार्टमेंट तक पहुंच गया है या नहीं। कर्मचारियों के झूठे वादे, एयरलाइन की भयानक देरी। उन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। उधर एयरलाइन ने कहा कि हम नाराजगी से चिंतित। प्रबंधन ने बुकिंग नंबर के साथ संपर्क करने को कहा है।

10 वर्षों में चंद्रपुर गढ़चिरौली से 62 आदमखोर बाघ पकड़े गए
 महाराष्ट्र के चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों में वन विभाग के अधिकारियों ने 2013 से 2023 तक 62 आदमखोर बाघों और लगभग 46 तेंदुए पकड़ने का दावा किया है।  जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक वन टीम ने गढ़चिरौली सर्किल से 4 बाघों को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा, और चंद्रपुर सर्किल से 8 बाघों को पकड़ा गया। इसके अलावा इस दौरान 8 तेंदुए भी पकड़े गए।  

केरल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी एच मुस्तफा का निधन
कोच्चि। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केरल के पूर्व मंत्री टी एच मुस्तफा (82) का उम्र संबंधी बीमारियों के चलते निधन हो गया। उन्होंने रविवार को एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुस्तफा के परिवार में पत्नी और आठ बच्चे हैं। मुस्तफा केरल में के. करुणाकरण मंत्रिमंडल में खाद्य मंत्री रहे थे और पांच बार विधायक रहे थे। विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने मुस्तफा के निधन पर शोक जताया।  

केरल में सुन्नी छात्र नेता ने दी हाथ काटने की धमकी, केस
मल्लपुरम। केरल में समस्त केरल सुन्नी स्टूडेंट्स फेडरेशन (एसकेएसएसएफ) के अध्यक्ष साथर पंथालूर के खिलाफ हाथ काटने की धमकी देने पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने कहा कि एसकेएसएसएफ, सुन्नी उलमा के संगठन, समस्त केरल जमीयतुल उलेमा की छात्र इकाई है। पंथालूर ने कहा था, एसकेएसएसएफ के कार्यकर्ता ऐसे किसी भी व्यक्ति के हाथ काट देंगे, जो संगठन के उलमा के लिए मुश्किलें पैदा करेंगे।  

बंगाल:  ईडी टीम पर हमले के मामले में दो और गिरफ्तार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राशन घोटाले के सिलसिले में छापे के दौरान संदेशखाली में ईडी टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने रविवार को दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या चार हो गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को नजात में एक मछली पालन केंद्र से गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे को उत्तरी 24 परगना जिले के मिनाखा से पकड़ा गया। 

पालघर : हिंसा के शिकार साधुओं के परिजनों को पांच-पांच लाख मुआवजा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 2020 में पालघर जिले में भीड़ हिंसा के शिकार दो साधुओं और उनके ड्राइवर के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया है। उन्होंने मुआवजा राशि के चेक शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान सौंपे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि मुआवजे की यह राशि उनकी शिवसेना के पार्टी कोष से दी जा रही है। साथ ही तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने तो मृतकों के परिजनों से मिलने तक की जरूरत नहीं समझी थी।
अप्रैल 2020 में कोविड लॉकडाउन के दौरान पालघर में करीब पांच सौ लोगों की भीड़ ने दो साधुओं 70 वर्षीय कल्पवृक्ष गिरि महाराज और 35 वर्षीय सुशील गिरि महाराज और उनके ड्राइवर नीलेश तेलगाड़े (30) की चोरी के संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। यह घटना देर रात उस समय हुई जब इनका वाहन गढ़चिंचले गांव से गुजर रहा था। इस मामले में कई लोगों पर मुकदमा चल रहा है।

सड़क किनारे ट्रक रोक कर ड्राइवर पढ़ने लगा नमाज, गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने बनासकांठा जिले में बिना अनुमति के एक व्यस्ततम सड़क के किनारे ट्रक रोक कर नमाज पढ़ने के आरोप में ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। मामला शुक्रवार का है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पालनपुर पश्चिम थाना पुलिस ने आरोपी बाछल खान के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने बताया, खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सरकार ने प्रथम राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए नामांकन मांगे
 सरकार ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी में नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में पहले राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए नामांकन मांगे। 13 क्षेत्रों में चार श्रेणियों में 56 पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, जैविक विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, चिकित्सा, इंजीनियरिंग विज्ञान, कृषि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी शामिल हैं।  

कर्नाटक : भाजपा विधायक मत्तीमुद की कार पलटी, अस्पताल में भर्ती
कर्नाटक में भाजपा विधायक बसवराज मत्तीमुद रविवार को सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। सूत्रों ने कहा, गुलबर्गा ग्रामीण के विधायक कुछ नेताओं के साथ शाहाबाद की ओर जा रहे थे। तभी उनकी कार पाला गांव में पलट गई। विधायक और अन्य लोगों को केवल मामूली चोटें ही आईं। मुत्तीमुद को अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर है।  

4 हफ्ते में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे असम सरकार : हाईकोर्ट
गुवाहाटी। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने दो साल पहले एक थाने में आग लगाने के आरोपियों के घरों को ध्वस्त करने के संबंध में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए असम सरकार को चार सप्ताह का समय दिया है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति कौशिक गोस्वामी ने कहा कि सरकारी वकील डी नाथ ने 10 जनवरी को राज्य सरकार के संयुक्त सचिव का पत्र पेश किया, जिसमें कहा गया है कि एक सदस्यीय जांच समिति ने चार जनवरी को सरकार को रिपोर्ट सौंपी है। इसे पेश करने के लिए डी नाथ ने चार सप्ताह का समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। 

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा-बालासोर से नहीं लड़ूंगा लोकसभा चुनाव
 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अटकलों पर विराम लगाते हुए रविवार को कहा कि वह ओडिशा की बालासोर सीट से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अटकलें लगाई जा रही थीं कि राज्यसभा सदस्य वैष्णव को भाजपा लोकसभा चुनाव में बालासोर सीट से मैदान में उतार सकती है। वह एक आईएएस अधिकारी के रूप में बालासोर के जिला कलेक्टर थे। बालासोर में विभिन्न स्थानों पर वैष्णव की व्यापक यात्राओं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेने से अटकलों को और हवा मिल गई।  
विज्ञापन

 चंद्रबाबू नायडू की याचिका पर शीर्ष कोर्ट का फैसला कल
कौशल विकास निगम घोटाले में आंध्र के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ एफआईआर रद्द करने से इन्कार के हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय 16 जनवरी को फैसला सुनाएगा। नायडू को 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। इस घोटाले से राज्य के खजाने को 371 करोड़ का नुकसान हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें