फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति मामला: अदालत ने कहा- राणा कपूर ने संपत्ति पाने के लिए किया पद का दुरुपयोग

Thu, 23 Dec 2021 05:56 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।

सार

आरोपपत्र देखने के बाद जज ने कहा, प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि यस बैंक के तत्कालीन प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर ने कम कीमत पर एक मूल्यवान संपत्ति हासिल करने के लिए अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन
राणा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की विशेष अदालत ने कहा, यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर ने कम कीमत पर दिल्ली में मूल्यवान संपत्ति हासिल करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। कोर्ट ने दिल्ली में एक प्रमुख स्थान पर संपत्ति की बिक्री से जुड़े एक मामले में कपूर के सह आरोपी कारोबारी गौतम थापर की जमानत याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन


विशेष सीबीआई जज एमआर पुरवार दिल्ली में अमृता शेरगिल मार्ग पर स्थित एक संपत्ति को राणा कपूर की पत्नी के स्वामित्व वाली कंपनी को बेचने के आरोपों से संबंधित मामले की सुनवाई कर रहे थे। इस मामले में सीबीआई ने मुंबई में एक अलग एफआईआर दर्ज की है।

सीबीआई के आरोपपत्र में थापर का भी नाम है। आरोपपत्र देखने के बाद जज ने कहा, प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि यस बैंक के तत्कालीन प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर ने कम कीमत पर एक मूल्यवान संपत्ति हासिल करने के लिए अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया। संपत्ति का वास्तविक मूल्य हालांकि अधिक था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें