फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबईः रक्तदान करने वालों को मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी कोरोना वैक्सीन

Fri, 01 Jan 2021 09:37 PM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

मुंबई में रह रहे उत्तर भारतीयों पर हमेशा यह सवाल उठता है कि वह यहां केवल कमाने के लिए आते हैं। जब मुंबई को जरूरत पड़ती है तो वे साथ नहीं देते। लेकिन 2021 के पहले ही दिन उत्तर भारतीय संघ के मेगा रक्तदान शिविर में लोगों ने रक्तदान कर यह दिखा दिया कि मुंबई के प्रति वे भी उतने ही समर्पित हैं जितने कि कोई और मुंबईकर है। इस शिविर में एक हजार यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस दौरान रक्तदान करने वालों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा की गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को यह रक्तदान शिविर मुंबई और महाराष्ट्र में रह रहे उत्तर भारतीयों की शीर्ष संस्था उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष और भाजपा विधायक आरएन सिंह के 72वें जन्मदिन पर आयोजित किया गया। संघ परिसर में लगे शिविर में 886 लोगों ने रक्तदान किया। विधायक सिंह ने बताया कि कोरोना काल में रक्तदान व कोरोना वैक्सीन की सख्त जरूरत है।

संघ के विशेष ट्रस्टी व मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सरकारी गाइडलाइन के अनुसार उत्तर भारतीय संघ कोरोना वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध कराएगा। इस मेगा रक्तदान शिविर में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, रेलवे का जगजीवन राम हॉस्पिटल, सर जेजे हॉस्पिटल और जेजे महानगर बल्ड बैंक ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


कोरोना काल में मुंबई में रक्त की भारी कमी
बता दें कि कोरोना संकट के चलते मुंबई में रक्त की भारी कमी हो गई है। बीते दिनों मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी लोगों से रक्तदान की अपील की थी। इसको देखते हुए उत्तर भारतीय संघ की ओर से लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया गया। विधायक सिंह ने कहा कि मुंबई को जब-जब जरूरत पड़ी है उत्तर भारतीय हमेशा आगे रहे हैं। मुंबई को जब रक्त की जरूरत पड़ेगी तो संघ की अन्य शाखाओं में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। आरएन सिंह के पुत्र और संघ के विशेष ट्रस्टी संतोष सिंह ने स्वयं भी रक्तदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें