फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबईः कांग्रेस से आए नेताओं को भाजपा में मिली अहमियत, पूर्व विधायक राजहंस उपाध्यक्ष, जेपी सिंह बने उभामो अध्यक्ष

Sat, 17 Oct 2020 08:56 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
BJP Symbol - फोटो : social media
विज्ञापन

कांग्रेस से आए नेताओं को भाजपा में भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। शनिवार को मुंबई भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें पूर्व विधायक व बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में करीब आठ साल तक विपक्ष के नेता रहे राजहंस सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के करीबी रहे जय प्रकाश सिंह को उत्तर भारतीय मोर्चा (उभामो) का अध्यक्ष बनाकर अहम जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


मुंबई भाजपा कार्यकारिणी का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। भाजपा की केंद्रीय कमेटी और राज्य कमेटी गठित होने के बाद भी मुंबई भाजपा की कमेटी गुटबाजी के चलते गठित नहीं हो पा रही थी। आखिरकार, नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही शनिवार को यह शुभ महूर्त निकला और मुंबई भाजपा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची घोषित कर दी गई।


मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने महामंत्री पद पर तीन लोगो का चयन किया है जिसमें विधायक सुनील राणे और अमित साटम के अलावा संजय उपाध्याय शामिल है। वहीं, 13 लोगों को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिसमें उत्तर भारतीयों में पूर्व विधायक राजहंस सिंह, फिल्मसिटी के पूर्व उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र, पवन त्रिपाठी और अमरजीत सिंह का समावेश है।
विज्ञापन


इसी तरह मंत्री पद पर भी 13 लोगों की नियुक्ति हुई है। इसमें उत्तर भारतीय नेताओं में ज्ञानमूर्ति शर्मा, रानी द्विवेदी, योगेश वर्मा, योगेश दुबे आदि शामिल हैं। मुंबई भाजपा के 7 प्रवक्ताओं में संजय ठाकुर, सुनीता सुमन सिंह, रीटा सिंह, राहुल दीनानाथ तिवारी और संजय प्रभाकर को प्रवक्ता बनाया गया है।

भाजपा में अलग-अलग प्रकोष्ठ हैं जिसमें युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और उत्तर भारतीय मोर्चा (उभामो) की विशेष अहमियत है। नई कार्यकारिणी में तेजिंदर सिंह तिवाना को फिर से मुंबई भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है जबकि जय प्रकाश सिंह को उत्तर भारतीय मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आर.डी.यादव को झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें